सिद्धार्थ, जून 19 -- सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने शहर के सनई में शुभम खाद भंडार का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टाक एवं वितरण रजिस्टर देखा। दुकान का बोर्ड एवं रेट सूची बोर्ड बाहर नहीं लगा था। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उर्वरक की बिक्री निर्धारित दर पर करें। किसी भी प्रकार की टैगिंग न करे। उन्होंने आम जन से कहा कि ओवर रेटिंग एवं टैगिंग की शिकायत डीएम के मोबाइल नंबर 9454417530 व जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 7839882270 पर कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...