सहारनपुर, फरवरी 18 -- देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव बालपुर में शिरोमणि संत गुरु रविदास की जयंती पर बोर्ड लगाने पर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव बालपुर निवासी संजू सैनी ने दर्ज कराए मामले में बताया कि रविदास जयंती पर बिजली खंभे पर जातिसूचक बोर्ड लगाया था। इसे लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि दीपक उर्फ कुलदीप, बिट्टू, मुकेश, अतर सिंह और राजन गौतम समेत कुछ लोगों ने गांव के युवकों को उकसाकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी भी की। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से विशाल ने आरोप लगाया कि फोटो देखने के बाद अलग-अलग नंबरों से फोन कर धमकाया गया। पुलिस ने संजू सैनी, दीपक, हैप्पी, नैतिक, लोकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। देहात कोतवाली इंस्पेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.