बोर्ड रिजल्ट.. परिणाम जारी, लेकिन वेबसाइट ने बढ़ाई परेशानी
गुड़गांव, मई 12 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार दोपहर बाद 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया, लेकिन वेबसाइट की धीमी गति ने हजारों विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ा दी। परिणाम घोषित होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र वेबसाइट पर पहुंचे तो सर्वर बार-बार अटकता रहा। कई विद्यार्थी शाम तक भी अपना परिणाम नहीं देख पाए। ऐसे में दिनभर विद्यार्थियों और अभिभावकों में बेचैनी बनी रही। शहर के कई विद्यार्थियों ने बताया कि परिणाम जारी होने की सूचना मिलते ही उन्होंने मोबाइल और लैपटॉप पर वेबसाइट खोलने का प्रयास शुरू कर दिया था, लेकिन बार-बार पृष्ठ बंद हो रहा था या फिर परिणाम खुल ही नहीं रहा था। यह भी पढ़ें- रिजल्ट जारी होते ही कॉलेज दाखिलों की तैयारी तेज कुछ विद्यार्थियों ने कहा कि जब परिणाम देख ही नहीं पा रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.