प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 24 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। कंधई थाना क्षेत्र के नेवरा कस्तूरीपुर गांव में निर्माणाधीन भवन के बोर्ड में प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना मंगलवार भोर की है। नेवरा कस्तूरीपुर गांव निवासी रामराज वर्मा मकान बनवा रहे हैं। मंगलवार को भोर में उनकी 56 वर्षीय पत्नी जयंती वर्मा निर्माणाधीन मकान के बोर्ड में प्लग लगा रही थीं। तभी अचानक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। लोगों ने बाद में देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.