इटावा औरैया, मई 4 -- भरथना। नगर पालिका परिषद में पालिकाध्यक्ष अजय यादव गुल्लू की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई‌। बैठक में वर्ष 2026-2027 की अनुमानित मदवार आय व व्यय को पढ़कर सुनाया गया। घाटे को पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

स्थानीय मुद्दों पर चर्चा बैठक में उपस्थित सभासदों ने अपने अपने वार्ड के सन्दर्भ में प्रस्ताव रखे। नगर के सभी नालों को बरसात से पहले साफ कराये जाने, सड़कों को बनाये जाने, वॉटर कूलरों की मरम्मत कराये जाने के शासन को नवीन प्रस्ताव स्वीकृत हुये। साथ ही नामित सभासद चन्द्र प्रताप दुबे को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी गई।

सफाई कर्मचारियों की शिकायत बैठक में सभासदों ने सफाई नायक व कुछ सफाई कर्मचारियों को लेकर शिकायत करते हुए कहा कि यह लोग अपना कार्य सही से नहीं करते और मनमाने तरीके से कार्य करते है हुए बि...