गोंडा, फरवरी 28 -- नवाबगंज, संवाददाता। नगर पालिका के सभागार में शनिवार को आयोजित बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 19 करोड़ 41 लाख रुपये से अधिक का आय-व्यय बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इस बार बजट में 13.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जबकि कुल संभावित व्यय करीब 18 करोड़ 90 लाख रुपये आंका गया है। बैठक की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने की तथा संचालन अधिशासी अधिकारी सर्वेश शुक्ल ने किया। प्रारंभ में पिछली बैठक की पुष्टि की गई, इसके बाद विस्तृत बजट प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। सदस्यों ने विभिन्न मदों पर चर्चा करते हुए बजट को एकमत से मंजूरी दे दी। बैठक में नगर की बुनियादी संरचना को सुदृढ़ करने से जुड़े कई प्रस्तावों पर विमर्श हुआ। इनमें वंदन योजना, पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना, व्यापक जल निकासी व्यवस्था, तालाब एव...