हरदोई, अप्रैल 30 -- सांडी। नगर पालिका सभागार में गुरुवार को हुई बोर्ड बैठक में तब माहौल गरमा गया, जब शासन से नामित सभासदों की मौजूदगी में चेयरमैन और सभासदों में तीखी बहस हो गई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन रामजी गुप्ता ने की, जबकि संचालन ईओ शैलेन्द्र कुमार ने किया। बैठक में चेयरमैन द्वारा लोकसभा में महिला बिल पास न होने पर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की कोशिश की गई पर सभासदों के विरोध के चलते प्रस्ताव खारिज हो गया। नामित सभासद श्यामजी शर्मा और सुशील गुप्ता की चेयरमैन से जोरदार नोकझोंक हुई, जिससे कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। अन्य सभासदों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया। बैठक में सीवर, जलनिकासी, तालाब और झीलों के सौंदर्यीकरण जैसे मुद्दों पर चर्चा कर प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सभासदों ने कस्बे के कई पुराने खुले नालों पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.