रिषिकेष, मार्च 13 -- मुनिकीरेती नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों पर चर्चा के लिए शुक्रवार को बुलाई गई बोर्ड बैठक को कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित करना पड़ा। बैठक में अधिकांश सभासदों की अनुपस्थिति से पालिका प्रशासन को आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन पर्याप्त संख्या में सदस्य नहीं पहुंच सके। शुक्रवार को नगर पालिका की बोर्ड बैठक निर्धारित थी, जिसकी सूचना पालिका के सभी 11 सभासदों को लिखित रूप से भेजी गई थी। दोपहर करीब 12 बजे बैठक शुरू हुई, लेकिन उसमें केवल चार सभासद ही उपस्थित हुए। पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और ईओ अंकिता जोशी करीब आधे घंटे तक अन्य सभासदों के आने का इंतजार करती रहीं, मगर सात सभासद बैठक में नहीं पहुंचे।सभासदों की अनुपस्थिति के कारण कोरम पूरा नहीं हो सका, जिसके चलते बैठक को स्थगित करना पड़ा। ईओ अंकिता जोशी ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.