बोर्ड बैठक में विकास प्रस्तावों के साथ गूंजीं जनसमस्याएं
रुडकी, जून 29 -- मंगलौर, संवाददाता। नारसन विकासखंड कार्यालय में सोमवार को बीडीसी बैठक में विकास कार्यों के विभिन्न प्रस्ताव रखे तथा जनसमस्याओं को अधिकारियों के समक्ष उठाया। बैठक में ब्लॉक प्रमुख कोमल चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास संबंधित जो प्रस्ताव दिए गए हैं, उन्हे योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास ही उनकी प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- मंगलौर में बोर्ड बैठक में विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर मंथन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.