हरिद्वार, मार्च 28 -- जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में करीब 99.50 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पारित किया गया। इस बजट को शिक्षा, सड़क, जल और स्वच्छता समेत विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। शनिवार को जिला पंचायत सभागार में जिपं अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। इस दौरान सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों के साथ राजस्व वृद्धि पर चर्चा की। इस बैठक में जिला पंचायत क्षेत्र में जल संरक्षण, तालाब की सफाई, स्कूलों में पुस्तकालय की सुविधा, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों की उपलब्धता और बस स्टॉप जैसे काम पर विशेष फोकस किया गया। सदस्यों से नए सत्र में अपने-अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों के प्रस्ताव देने को कहा गया। इस अवसर पर जिपं उपाध्यक्ष अमित कुमार, सदस्य पिंकी, सविता, मीनाक्षी, परविंदर कौर, सरिता, मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.