संभल, मार्च 20 -- नगर पंचायत सिरसी के सभागार में लंबे समय से टल रही बोर्ड बैठक आखिरकार शुक्रवार को आयोजित की गई। जिसमें विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आय 2051.92 लाख रुपये और व्यय 2047.23 लाख रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में नगर पंचायत के सौंदर्यीकरण और लोगों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई अहम निर्णय लिए गए। वार्ड-8 स्थित एपीजे अब्दुल कलाम पार्क में ओपन जिम स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। जिससे युवाओं और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके अलावा एलईडी बल्ब, स्ट्रीट लाइट और डेकोरेटिव पोल लगाने की योजना को भी मंजूरी दी गई। जिससे रात के समय रोशनी व्यवस्था बेहतर हो सके। नगर पंचायत की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.