झांसी, मार्च 26 -- नगर पालिका परिषद बरुआ सागर सभागार में बोर्ड बैठक हुई। अध्यक्षता पालिका अध्य्क्ष सुशीला कुशवाहा ने की। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी रामदुलार यादव व पार्षद मौजूद रहे। बैठक में नगर की बेहतरी व विकास पर मंथन हुआ। भारी-भरकम बजट पास किया गया। मूल आय व्यय बजट वर्ष 2025-26 एवं अनुमानित बजट वर्ष 2026-27 पर चर्चा की गई। बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में आय 115964997 रुपए व्यय 97268997 रुपए रहा। वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित आय 182510000 रुपए एवं व्यय 192800000 रुपए के बजट को बोर्ड द्वारा नगर विकास से संबंधित कार्यों के लिए सर्व सम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त दाखिल खारिज संबंधी पत्रावलियों के प्रस्ताव को बोर्ड द्वारा परिवर्तन की सहमति प्रदान की गई। साथ ही नामांतरण शुल्क के संबंध में निर्धारित दरों का अनुमोदन किया गया। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.