बागपत, फरवरी 26 -- दाहा। नगर पंचायत दोघट कार्यालय पर गुरुवार को आयोजित बोर्ड बैठक में होली पर्व पर कस्बे की विशेष साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था के अलावा पाईप लाइन मरम्मत का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ। नगर पंचायत दोघट कार्यालय पर गुरुवार को बोर्ड बैठक का आयोजन हुआ।बैठक में नगर पंचायत अध्यक्षा संगीता पंवार की अध्यक्षता में गत कार्यवाही की पुष्टि करते हुए प्रस्तावों को हरी झंडी मिली। होली पर्व पर नगर की सफाई व्यवस्था के लिए रोस्टर बना कर सफाई व्यवस्था कराने,नियमित रूप से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। पेयजल व्यवस्था एवं पाइप लाइन दुरुस्त कराने, प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ कराने, प्रत्येक वार्ड में नई लाइट लगाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिली। कहा कि कस्बे में सफाई व्यवस्था पूर्ण रूप से दुरुस्त रखी जाए।बैठक का संचालन अधिशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.