भदोही, अप्रैल 29 -- गोपीगंज। नगर पालिका परिषद की बुधवार को हुई बजट बैठक में वर्ष 2026-27 वित्तीय वर्ष के आय व्यय का ब्योरा पेश किया गया। सत्रह करोड़ एक लाख 82हजार सौ रुपए अनुमानित आय के सापेक्ष बजट मे 17 करोड़ 78 हजार 570 रुपए अनुमानित खर्च का बजट सर्व सहमति से पारित किया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जितेंद्र गुप्त की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक की बैठक मे अधिशासी अधिकारी राम बचन यादव ने आय व्यय का लेखा जोखा पेश किया। बताया गया कि इस बजट से कर्मचारियों का वेतन, विकास कार्य ,विद्युत, पेयजल सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य कराया जाएगा। बैठक में उपस्थित सभासदों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया साथ ही शासनादेश के तहत बोर्ड की बैठक नियमित करने पर जोर दिया। इस मौके पर विष्णु पांडेय, सभासद डा. आनंद मोदनवाल, मोहित कुमार, सुशील उपाध्याय, मुस्तफा अंसारी...