बिजनौर, मार्च 15 -- धामपुर। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में नगर क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मिति से पारित हुए। बैठक में आय व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया। पालिका के विकास कार्यों में कुल 53 करोड़ 89 लाख 44 हजार 622 रुपये आय को दर्शाया गया, जबकि व्यय रकम 44 करोड़ 50 लाख रुपये दर्शाया गया। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह, संचालन ईओ रवि शंकर शुक्ला ने किया। इस अवसर पर पवन कुमार, सुनील कुमार, सभासद संतोष राजपूत, पुरुषोत्तम अग्रवाल, हिना परवीन, प्रभात गुप्ता, वसीम अहमद, सुमित महेश्वरी, पूनम सैनी, मनोज गोयल, मुंशी नसीम अहमद, तस्लीम रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.