बोर्ड बैठक नहीं होने पर पार्षदों में नाराजगी
गोड्डा, जून 3 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि । नगर परिषद गोड्डा में पिछले डेढ़ माह से अधिक समय से अनिवार्य मासिक बोर्ड बैठक आयोजित नहीं होने का मामला सामने आया है। इसे लेकर निर्वाचित पार्षदों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अशोक तिवारी ने कहा कि दिनांक 22 अप्रैल से अब तक नगर परिषद की कोई बोर्ड बैठक आयोजित नहीं की गई है। जबकि, झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 74 के अनुसार प्रत्येक माह कम से कम एक बोर्ड बैठक आयोजित किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि बैठक आयोजित नहीं किए जाने के संबंध में निर्वाचित पार्षदों को कोई कारण अथवा सूचना भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। उल्लेखनीय है कि बोर्ड बैठक आयोजित करने के लिए उपाध्यक्ष द्वारा अपने स्तर से पत्र भी प्रेषित किया जा चुका है, लेकिन अब तक बैठक की तिथि, समय एवं स्थान से संबंधित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.