फतेहपुर, अप्रैल 15 -- फतेहपुर। शहर के विस्तार और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नगर पालिका बोर्ड ने बुधवार को एक बड़ा कदम उठाया है। तीखी नोकझोंक और भारी गहमागहमी के बीच संपन्न हुई इस बैठक में शहर के विकास के लिए करीब 16 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर ध्वनि मत से मुहर लगा दी गई। बोर्ड ने विशेष रूप से साउथ सिटी के निवासियों की सहूलियत के लिए 50 लाख रुपये की लागत से नगर पालिका के कैंप कार्यालय के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है। प्रशासन का मानना है कि इस कार्यालय के बनने से दक्षिणी क्षेत्र के लोगों को अपने नागरिक कार्यों के लिए मुख्य कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बैठक में विकास की इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शहर के नौ प्रमुख स्थानों पर यात्री शेड बनाने का निर्णय लिया गया ताकि मुसाफिरों को मौसम की मार से बचाया जा सके। साथ ही, तीन प...