बुलंदशहर, अप्रैल 29 -- नगर पालिका बोर्ड बैठक में मूल बजट 1.78 अरब सहित कुल 82 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। सदन में दो प्रस्तावों को छोड़कर शेष 80 प्रस्तावों को बहुमत के साथ पास किया गया। शहर के विकास के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही इनके शुरू होने के कयास लगाए जा रहे हैं। बुधवार को नगर पालिका सभागार में चेयरपर्सन दीप्ति मित्तल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। संचालन अधिशासी अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने किया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026 -2027 का मूल बजट 1,71,61,51,662 पास हुआ।

आवारा कुत्तों का होगा बध्यकरण नगर पालिका ने नगर क्षेत्र से कुत्तों को पकड़ कर बध्यकरण करने का प्रस्ताव एक बार फिर बोर्ड ने पास किया है। पूर्व में जहां 1000 कुत्तों को पकड़कर उनका बध्याकरण कराया गया था। वहीं इस बार 2000 कुत...