बोर्ड बैठक: यीडा क्षेत्र में ताइवान सिटी बसाने की मंजूरी
नोएडा, अगस्त 17 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की सोमवार को हुई बोर्ड बैठक में ताइवान सिटी बसाने की मंजूरी दे दी गई। सेक्टर-6 में 300 एकड़ में यह परियोजना विकसित होगी। यहां ताइवान आधारित कंपनियों को भूमि आवंटित की जाएगी। इससे यमुना सिटी वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स और तकनीकी विनिर्माण का नया केंद्र बनेगा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की 92वीं बोर्ड बैठक हुई, जिसमें ताइवान आधारित औद्योगिक इकाइयों के लिए ताइवान सिटी बसाने का प्रस्ताव पेश किया गया। ताइवान दुनिया में इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, आईसीटी और हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग सप्लाई चेन की प्रमुख कड़ी है। ऐसे में इन कंपनियों की दस्तक से यीडा क्षेत्र के औद्योगिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। यहां इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, तकनीकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.