बुलंदशहर, फरवरी 27 -- बुलन्दशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के सभागार में शुक्रवार को बोर्ड की 85वीं बैठक कमिश्नर भानू चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले के विकास का नया रोडमैप तैयार किया गया। सबसे बड़ा फैसला उन क्षेत्रों के लिए लिया गया, जहां अभी तक महायोजना लागू नहीं हो पाई है। शुक्रवार को बोर्ड बैठक में बीकेडीए के अफसरों ने विकास कार्यों सहित विभिन्न प्रस्ताव रखे गए। प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अनूपशहर, शिकारपुर और गुलावठी क्षेत्र में वर्तमान में महायोजना लागू नहीं है। इस समस्या के समाधान के लिए बोर्ड ने सबरीजनल प्लान-2021/31 और भू-उपयोग मानचित्र के आधार पर भवन निर्माण एवं उपविधि-2025 के अनुसार मानचित्र स्वीकृति का प्रस्ताव पास किया है। इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देशों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। -...