पीलीभीत, अप्रैल 12 -- बेनहर पब्लिक स्कूल एवं बेनहर गुरुकुल की दोनों शाखाओं में आयोजित बोर्ड डिस्प्ले प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभा प्रदर्शित की। एक्टिविटी इंचार्जेस रोशनी बग्गा एवं गुरसेवक सिंह के दिशा निर्देश से संपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की संस्थापिका रंजीत सैहमी, प्रधानाचार्य करिश्मा सैहमी, डॉ. निर्मल कौर ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और शैक्षणिक स्तर के अनुसार विभिन्न कक्षाओं के लिए अलग-अलग विषय निर्धारित किए। बेनहर गुरुकुल के मैनेजिंग डायरेक्टर गुरदित्त सिंह सैहमी ने विद्यार्थियों की कलात्मक अभिव्यक्ति की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...