लखनऊ, नवम्बर 19 -- हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा से पहले हर हाल में पाठ्यक्रमों को पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए जरूरत के आधार पर अतिरिक्त कक्षाएं भी लगाई जाएंगी। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में बुधवार को शासनादेश जारी करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश भेज दिए हैं। इसमें कहा गया है कि बोर्ड परीक्षा से पहले कोर्स पूरा कर लिया जाए। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के दृष्टिगत यह जरूरी है कि बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले सभी विषयों में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित सम्पूर्ण पाठ्यक्रम के अनुसार विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कराया जाए। पाठ्यक्रम को समय पर पूरा कराने के लिए जरूरत पड़ने पर विद्यालय स्तर अतिरिक्त कक्षाएं तुरंत शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.