इटावा औरैया, नवम्बर 20 -- इटावा, संवाददाता यूपी बोर्ड की हाई स्कूल इंटर की परीक्षाओं की शुरू होने से पहले पाठ्यक्रम पूरा कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं । इसके लिए जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन भी किया जाएगा। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सभी प्रधानाचार्य को पत्र लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि हाई स्कूल और इंटर की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं में छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए परीक्षा से पहले सभी विषयों में निर्धारित पाठ्यक्रम को पूरा कराया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि पाठ्यक्रम समय से पूरा कराने के लिए यदि जरूरत हो तो विद्यालय स्तर पर अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन भी किया जा सकता है। यह भी सुनिश्चित करें कि निर्धारित तारीख से पहले पाठ्यक्रम की पूर्णता की समीक्षा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.