सहारनपुर, मार्च 14 -- देवबंद। ठाकुर फूल सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज रणखंडी में आयोजित कार्यक्रम में यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग देने वाले बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को प्रधानाचार्य डॉ. अमरदीप सिंह पुंडीर ने सम्मानित किया। डॉ. अमरदीप सिंह पुंडीर ने बताया उनके परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के 534 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। उन्होंने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में बाह्य केंद्र व्यवस्थापक अजय कुमार, स्टेटिक मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश, प्रवक्ता सुभाषचंद, कक्ष निरीक्षक एवं परीक्षा समिति का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.