बोर्ड परीक्षा शुल्क की समय सीमा बढ़ाने की मांग
प्रयागराज, अगस्त 20 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश माध्यमिक संवर्ग की जिला अध्यक्ष शुभेंदु मिश्र की अध्यक्षता में रामानंदनगर में बैठक हुई। बैठक में बाढ़ और बारिश की वजह से यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 में शामिल होने वाले कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों के शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की गई। प्रदेश महामंत्री डॉ. संतोष शुक्ल ने उक्त मांग को माध्यमिक शिक्षा विभाग के सचिव भगवती सिंह के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।बैठक में वर्ष 2013 की प्रधानाचार्य भर्ती के शेष मंडलों के पैनल जारी करने और अन्य मंडलों में चयनित प्रधानाचार्यों की ज्वाइनिंग कराने की मांग भी की गई। इस दौरान डॉ. अभिषेक मिश्र, डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. पवन, डॉ. सर्वेश शुक्ल और डॉ. उमेश सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.