गाजीपुर, फरवरी 27 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के 196 केंद्रों पर शुक्रवार को दोनों पालियों में बोर्ड परीक्षा करायी गयी। इसमें हाईस्कूल के परीक्षार्थियों ने गणित और इंटर के परीक्षार्थियों ने भौतिक विज्ञान और सैन्य विज्ञान की परीक्षा दिया। दोनों पालियों में कुल 9858 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि पहली पाली में गणित की परीक्षा में 53 हजार 74 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 5291 अनुपस्थित और 47 हजार 783 उपस्थित रहे। इंटर के परीक्षार्थियों ने पहली पाली में परिधान रचना की परीक्षा दी। इसमें 401 पंजीकृत 16 अनुपस्थित और 385 उपस्थित रहे। उन्होने बताया कि दूसरी पाली की परीक्षा में भौतिक विज्ञान और सैन्य विज्ञान की परीक्षा करायी गयी। इसमें 51 हजार 941 पंजीकृत रहे, जिसमें 4551 अनुपस्थित और 47390 उपस्थित रहे। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.