गोंडा, अप्रैल 24 -- गोंडा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के भीटी भदवल गांव की हाईस्कूल की छात्रा ने बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से कम अंक आने पर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। गुरुवार को घोषित रिजल्ट में उसे 77.33 प्रतिशत अंक मिले थे। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। नगर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देहात कोतवाली क्षेत्र के भीटी भदवल गांव की रूपा गुप्ता हाईस्कूल की छात्रा थी। परीक्षा में कम अंक आने से वह निराश हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात उसने अपने घर के बरामदे में विषाक्त पदार्थ खा लिया। यह भी पढ़ें- हाईस्कूल में दोबारा फेल होने पर छात्र ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर रूपा की हालत देखकर परिजन तत्काल उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां डॉक्टरों ने द...