हमीरपुर, फरवरी 27 -- हमीरपुर, संवाददाता। बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को सुबह पाली में हाईस्कूल गणित व सायंकालीन पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा संपन्न कराई गई। दोनों पालियों में 679 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान तीसरी नजर से परीक्षा के दौरान कड़ी नजर रखी गई। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को सुबह पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा संपन्न कराई गई। जिसमें पंजीकृत 11025 के सापेक्ष 10512 ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि 513 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट परिधान रचना, फल संरक्षण की परीक्षा में पंजीकृत 201 के सापेक्ष 189 ने परीक्षा में भाग लिया जबकि 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सायंकालीन पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा संपन्न कराई गई। जिसमें पंजीकृत 6302 ...