भदोही, मार्च 11 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की परीक्षा में बुधवार को कुल 531 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग की। जबकि 14 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा से किनारा कर ली। जिले में कुल 94 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा चल रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि जिले में कुल 94 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा चल रही है। सुबह पाली हाईस्कूल संगीत, गायन और वादन विषय में कुल 96 विद्यार्थी पंजीकृत थे और सभी ने परीक्षा दी। जबकि इंटरमीडिएट लेखाशास्त्र विषय में कुल 449 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 14 ने परीक्षा छोड़ दी और 435 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा में शामिल हर विद्यार्थियों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर बनी रही। परीक्षा को लेकर तीन जोनल और 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.