भदोही, फरवरी 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की परीक्षा में शनिवार को दोनों पालियों में कुल 13733 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग की। जबकि 858 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा से किनारा कर ली। कुल 94 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा चल रही है। दोनों पाली में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि जिले में कुल 94 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा चल रही है। सुबह पाली हाईस्कूल संस्कृत विषय में कुल 11033 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 570 ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 10463 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग की। इंटरमीडिएट कृषि पंजीकृत विषय में कुल 44 विद्यार्थी पंजीकृत थे और सभी ने परीक्षा दी। इसी तरह दूसरी पाली इंटरमीडिएट चित्रकला विषय में कुल 3508 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 282 ने परीक्षा से किनारा कर ली और 322...