गाज़ियाबाद, मार्च 7 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा आसान तो रही लेकिन पूरा पेपर करने के लिए छात्रों को समय कम पड़ गया। शनिवार को आयोजित परीक्षा के बाद छात्रों ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि एनसीईआरटी आधारित सैंपल पेपर से काफी मदद मिली है। समय कम रहने से कुछ प्रश्न छूट गए हैं। वहीं, यूपी बोर्ड की वाणिज्य परीक्षा में बैंकिंग से जुड़े प्रश्न थोड़े मुश्किल रहे। सीबीएसई 10वीं की शनिवार को सुबह 10.30 बजे से लेकर दोपहर 1.30 बजे तक सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा देने वाले रोहित कुमार बताया कि परीक्षा में अधिकांश प्रश्न सामान्य स्तर के थे, जिन्हें करने में कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन अंत में समय कम पड़ गया। अंतिम पड़ाव में टाइम प्रेशर के चलते पेपर पूरा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.