कन्नौज, अप्रैल 24 -- श्रीमती गंगादेवी चतुर्वेदी सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। मेधावी भैया-बहनों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें मिठाई खिलाकर एवं पुरस्कार देकर उत्साहित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनिल कुमार शुक्ल, व्यवस्थापक देवेन्द्र सिंह राठौर, अध्यक्ष रामचन्द्र दुबे एवं कोषाध्यक्ष दिवाकर त्रिपाठी ने टॉप फाइव में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को फूल-मालाएं पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इंटरमीडिएट वर्ग में तनवी चौहान ने 84.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रियांशी दुबे 81.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय, आमोद दीक्षित तृतीय, जतिन प्रताप सिंह 80.6 प्रतिशत के साथ चतुर्थ एवं देवांश सिंह 78...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.