देवरिया, जनवरी 22 -- देवरिया, निज संवाददाता हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के बोर्ड परीक्षा के लिए देवरिया को माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) द्वारा संवेदनशील जिलों में शामिल किया गया है। बोर्ड ने जिला विद्यालय निरीक्षक से संवेदनशील एवं अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों की सूची मांगी है। डीआईओएस कार्यालय द्वारा संवेदनशील विद्यालयों को चिन्हित किया जा रहा है। देवरिया समेत प्रदेश के 15 जिलों को संवेदनशील सूची में रखा गया है, इन जिलों में परीक्षा का आयोजन एसटीएफ की निगरानी में कराई जाएगी। वहीं शासन का भी इन जिलों पर विशेष नजर रहेगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के विद्यार्थियों के परीक्षा के लिए जिले में 174 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें राजकीय, वित्तपोषित एवं वित्तविहिन विद्यालय शामिल हैं। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए डीआईओएस क...