बोर्ड परीक्षा में बेटियों का दबदबा महिला सशक्तिकरण का प्रमाण: गुलाब देवी
बदायूं, अप्रैल 25 -- शिक्षा राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी गुलाब देवी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान यूपी बोर्ड परीक्षा परिणामों में बेटियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों की यह सफलता प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य और सशक्तिकरण का प्रतीक है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि बेटियां विपरीत परिस्थितियों में भी घर की जिम्मेदारियां संभालते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। यूपी बोर्ड के नतीजों में छात्राओं का दबदबा इस बात का प्रमाण है कि वे अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। जिले की टॉपर भी एक छात्रा रही है, जिस पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि बेटियां पढ़ाई और घर के कामों के बीच बेहतरीन सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.