बागेश्वर, अप्रैल 25 -- बागेश्वर, संवाददाता। इस साल की परिषदीय परीक्षाओं में जनपद बागेश्वर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त कर एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद का परिणाम 94.81 प्रतिशत रहा, जिससे बागेश्वर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। वहीं हाईस्कूल परीक्षा में 96.98 प्रतिशत परिणाम के साथ जनपद ने पुनः प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। समग्र रूप से भी बागेश्वर ने राज्य स्तर पर ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 3237 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 3201 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें 3035 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। वहीं हाईस्कूल परीक्षा में 3195 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 3150 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 3055 छात्र-छात्राएं सफल ...