हमीरपुर, मई 4 -- बिवांर, संवाददाता। श्री कृष्ण राज मंदिर इण्टर कॉलेज छानी में बोर्ड परीक्षा में परचम लहराने वाले मेधावियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रबंधक ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर मेधावियों का सम्मान किया। सुमेरपुर विकासक्षेत्र के छानी के श्रीकृष्ण राज मंदिर इण्टर कॉलेज में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

समारोह की शुरुआत समारोह की शुरुआत कॉलेज के प्रबंधक विलास शिवहरे द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आदर्श व्यास ने परीक्षा परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष भी व...