रामगढ़, अक्टूबर 1 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। आगामी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में जिले के सरकारी विद्यालयों के बेहतर प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर ठोस कार्ययोजना बनाकर तत्काल अमल करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षकों, विद्यालय प्रभारियों और शिक्षा विभाग के बीच बेहतर समन्वय के साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई को गति दी जाए। उन्होंने हाल में संपन्न अर्धवार्षिक परीक्षा के सफल आयोजन के लिए शिक्षकों और शिक्षा विभाग की टीम की सराहना की। बैठक में सभी विषयों का सिलेबस निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि विद्यार्थियों को रिवीजन और मॉडल प्रश्नपत्र...