गाज़ियाबाद, फरवरी 28 -- गाजियाबाद, संवाददाता। यूपी बोर्ड में शुक्रवार को हाईस्कूल की गणित और इंटर की भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। गणित की परीक्षा में प्रश्नों ने विद्यार्थियों को उलझाया। वहीं भौतिक विज्ञान की परीक्षा में न्यूमेरिकल प्रश्नों ने विद्यार्थियों का समय लिया। पहली पाली में हाईस्कूल की गणित और इंटर की फल एवं खाद्य संरक्षण, पाकशास्त्र, धुलाई तथा रंगाई, पुस्तकालय विज्ञान, टंकण हिंदी और अंग्रेजी की परीक्षा हुई। वहीं दूसरी पाली में इंटर की भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। जिले में हाईस्कूल में पंजीकृत कुल 21101 विद्यार्थियों में से 1125 विद्यार्थियों ने गणित की परीक्षा छोड़ी दी। वहीं इंटर की भौतिक विज्ञान की परीक्षा में कुल पंजीकृत 7835 में से 230 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सचल दलों ने केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया...