धनबाद, फरवरी 18 -- आईसीएसई 10वीं व सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा मंगलवार को शुरू हुई। सीबीएसई 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए धनबाद में 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार को पहले दिन 10वीं के छात्रों के लिए मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड व मैथमेटिक्स बेसिक तथा 12वीं में बायोटेक्नोलॉजी, इंटरप्रेन्योरशिप, शॉर्टहैंड हिन्दी व शॉर्टहैंड इंग्लिश की परीक्षा ली गई। बताते चलें कि सीबीएसई में जिले से लगभग 10 हजार विद्यार्थी 10वीं व और छह हजार विद्यार्थी 12वीं परीक्षा में रजिस्टर्ड हैं। वहीं मंगलवार को पहले दिन आईसीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षार्थियों ने अपने होम सेंटर में अंग्रेजी लैंग्वेज की परीक्षा दी। परीक्षा देकर हॉल से बाहर निकले छात्रों ने कहा प्रश्न आसान थे। हमलोगों ने अच्छे से परीक्षा दी। - 10वीं के छात्रों ने कहा- लंबे प्रश्नों में लगा अधिक समय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.