सोनभद्र, मार्च 16 -- सोनभद्र। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह के निर्देश पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से पूर्व शिक्षकों का प्रशिक्षण 17 मार्च को आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण संबंधित मूल्यांकन केंद्रों पर होगा। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक डीआईओएस का प्रशिक्षण तथा दोपहर एक बजे से 3 बजे तक मूल्यांकन कार्य में लगे सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का प्रशिक्षण कराया जाएगा। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि मूल्यांकन कार्य में नियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाएं निर्धारित समय पर प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। 18 मार्च से दो मूल्यांकन केंद्रों पर कापियां जांची गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.