बोर्ड परीक्षा पंजीयन के समय अपार आईडी-यू-डायस कोड दर्ज करना अनिवार्य
पटना, जून 9 -- बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के पंजीयन के समय उनके अपार आइडी और यू-डायस प्लस कोड को दर्ज करना अनिवार्य होगा। 2027 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने सभी विद्यार्थियों के लिए अपार आइडी अनिवार्य रूप से होना चाहिए। इसके लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (बीईपीसी) के राज्य परियोजना निदेशक (एसपीडी) नवीन कुमार ने बिहार बोर्ड के सचिव को पत्र लिखा है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने अपार आइडी निर्माण का लक्ष्य 30 जून तय किया है। इसी संबंध में 18 मई पीएबी (परियोजना स्वीकृति बोर्ड) की बैठक में मंत्रालय ने अपार आईडी की अनिवार्यता और मार्कशीट को डिजिलॉकर पर एकीकृत करने को लेकर निर्देश दिए हैं।एसपीडी ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि आगामी 2026-27...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.