सहारनपुर, मार्च 12 -- यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा देने घर से निकले दो छात्र-छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। फतेहपुर व नागल थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं से परिजनों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव झींवरहेड़ी निवासी अश्वनी सैनी पुत्र बलवंत सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 मार्च की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपने पुत्र वंश सैनी को 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने के लिए जीवाला इंटर कॉलेज छोड़कर आए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वंश घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। वंश के दोस्त निखिल सैनी पुत्र बिट्टू सैनी निवासी गांव चमारीखेड़ा ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे जटपुरा तिराहे पर वंश मिला था और कह रहा था कि वह घर से कहीं बाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.