गोंडा, मार्च 10 -- गोंडा, संवाददाता। जिले में मंगलवार की सुबह हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा देने जा रहा एक छात्र रास्ते में ट्रैक्टर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुँचाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस हादसे ने पूरे परिवार को शोक में डुबो दिया। जिस दिन यह हादसा हुआ उसी दिन घर में उसकी छोटी बहन की लगन आने वाली थी। मृतक की पहचान आर्यनगर निवासी जावेद पुत्र कलीम के रूप में हुई है। जावेद रामकुमारी इंटर कॉलेज में पढ़ता था और इन दिनों यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा दे रहा था। मंगलवार सुबह वह अपने घर से बाइक पर सवार होकर सुभागपुर स्थित कुंज बिहारी इंटर कॉलेज में परीक्षा देने निकला था।इटियाथोक थाना क्षेत्र के अंतर्गत बकठोरवा गन्ना क्रय केंद्र के पास अचानक जावेद की बाइक एक ट्रैक्टर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.