पीलीभीत, मार्च 1 -- पीलीभीत, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अंतिम दौर में चल रही हैं। शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने पेपर दिए और जमकर रंग गुलाल उड़ाया। जनपद भर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के 69 केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे और दूसरी पाली 2:00 बजे से 5:15 बजे तक है। शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल संस्कृत विषय में पंजीकृत 235 में से 220 परीक्षार्थी उपस्थित और 15 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में संगीत वादन का पेपर हुआ। पहली पाली में इंटरमीडिएट का कृषि अभियंत्रण चतुर्थ प्रश्न पत्र, कृषि पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान नम प्रश्न पत्र की परीक्षा में पंजीकृत 572 में से 550 परीक्षार्थी उपस्थित ...