बलरामपुर, फरवरी 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी से इंकार करना एक अध्यापिका को महंगा पड़ गया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए संबंधित अध्यापिका का तत्काल प्रभाव से वेतन अवरुद्ध करने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है। मामला सदर शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रमनगरा में तैनात सहायक अध्यापिका प्रियंका श्रीवास्तव से जुड़ा है। विभागीय जानकारी के अनुसार उनकी ड्यूटी बोर्ड परीक्षा के दौरान बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज में कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई गई थी, लेकिन उन्होंने निर्धारित समय पर ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। खंड शिक्षाधिकारी सदर ने 17 फरवरी को शाम 6:20 बजे उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करने और परिचय पत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए। आरोप है कि अध्यापिका ने ड्यूटी करने से स्पष्ट इंकार करते हुए उच्च स्वर में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.