गौरीगंज, फरवरी 7 -- अमेठी। 18 फरवरी से शुरू हो रही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशों के अनुसार नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए नवोदय विद्यालय सभागार में 12 फरवरी को डीएम संजय चौहान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जा रहा है। डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि बैठक में सभी केंद्राध्यक्ष, वाह्य केंद्राध्यक्ष, जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही सचल दल के सदस्य मौजूद रहेंगे। इस दौरान परीक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.