हाथरस, फरवरी 14 -- हाथरस। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा को कराने के लिए शनिवार को अफसरों ने मंथन किया। डीएम अतुल वत्स व एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा ने पुलिस लाइन स्थित ऑडिटोरियम में सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट्स और केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोपरि है। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। परीक्षार्थियों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी कारणवश परीक्षार्थी ठीक ढंग से परीक्षा नहीं दे पाता है, तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक एवं वहां तैनात अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.