चम्पावत, फरवरी 15 -- चम्पावत। जिला मुख्यालय की प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्था एबीसी आल्मामैटर के शिक्षक नीरज जोशी का कहना है कि छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव नहीं पालना चाहिए। बोर्ड परीक्षा में विषय चाहे सरल हो या कठिन हो सभी विषयों की परीक्षा को सामान्य गृह परीक्षा की तरह ही लेना चाहिए। परीक्षा को लेकर अनावश्यक मानसिक तनाव ठीक परीक्षा देते समय छात्र-छात्राओं से गलती करा देता है। हर परीक्षा एक मील का पत्थर होती है, उससे छात्र-छात्राओं को घबराना नहीं चाहिए। परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र में आए सवालों को समझदारी से पढ़कर उनका जवाब लिखना चाहिए। कभी कभी जल्दबाजी में छात्र जो सवाल पूछा होता है उसका उत्तर देने के बजाए गलत उत्तर लिख आते हैं। इसलिए सावधानी से प्रश्न पढ़ कर उसका उत्तर लिखना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.