भदोही, जुलाई 16 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 कराने की तैयारी में शिक्षा विभाग जुटने लगा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्र निर्धारण की समय-सारिणी जारी कर दी है। इसके तहत 20 जुलाई तक विद्यालयों को आधारभूत सूचनाएं परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करनी है। 21 जुलाई से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होगी। सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद 18 सितंबर को अंतिम परीक्षा केंद्र सूची जारी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि अबकी बार बोर्ड ने नए मानक तय किए हैं। जिससे कई पुराने केंद्रो को केंद्र बनने में झटका लग सकता है। जिले में कुल 193 राजकीय, वित्तपोषित और वित्तविहीन विद्यालय संचालित हैं। 2025 की परीक्षा में 94 केंद्र बनाए गए थे। अब 2027 की परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग की तैयारी शुरू कर दी गई है। माध्...