इटावा औरैया, जुलाई 17 -- इटावा, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाने की कवायद शुरु कर दी गई है। बोर्ड से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के सभी विद्यालयों को 20 जुलाई तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपनी आधारभूत सुविधाओं और संसाधनों का विवरण ऑनलाइन अपलोड करना होगा। इसके बाद सत्यापन और परीक्षण की प्रक्रिया शुरु होगी। 22 अगस्त को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की जाएगी। यूपी बोर्ड के जिले में 285 विद्यालय संचालित हैं। इनमें 21 राजकीय, 54 सहायता प्राप्त और शेष वित्त विहीन विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में एक लाख से अधिक छात्र- छात्राएं अध्ययनरत हैं। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड: परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए लगा रहे जुगाड़ इसी सत्र में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत विद्यार्थिय...